

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Mukh Mantri Sehat Yojana Hospital De-Empanelled : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर के सर्वोदय अस्पताल को योजना से डी-एम्पैनल (पैनल से बाहर) कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल अब मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत मरीजों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं करा सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल के खिलाफ योजना में कथित अनियमितताओं, नियमों के उल्लंघन और फर्जीवाड़े की शिकायतें मिली थीं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद अस्पताल को योजना के पैनल से हटाने का फैसला लिया गया। सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्यभर के 14 अस्पतालों पर कुल 78.67 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा जांच के दौरान जिन 6 मरीजों के परिजनों से कथित रूप से अवैध वसूली की गई थी, उन्हें उनकी राशि वापस दिलाई गई है।
Punjab Mukh Mantri Sehat Yojana Hospital De-Empanelled : स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सेहत योजना से जुड़े सभी अस्पतालों का नियमित ऑडिट और निरीक्षण किया जा रहा है। यदि कोई भी अस्पताल नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ पात्र मरीजों तक पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना किसी आर्थिक शोषण के पहुंचे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


