

ग्लासगो (वीकैंड रिपोर्ट)- CWG 2026 Lovlina Semifinal : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह से पहले ही भारत को बड़ी सफलता मिली है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने देश के लिए पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है। महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण उन्हें ‘बाय’ मिला, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग नियमों के अनुसार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम कांस्य पदक मिलता है। ऐसे में लवलीना का पदक मुकाबला शुरू होने से पहले ही तय हो गया है। अब लवलीना 31 जुलाई को सेमीफाइनल में उतरेंगी। यदि वह यह मुकाबला जीतती हैं तो फाइनल में पहुंचकर स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगी और कम से कम रजत पदक पक्का कर लेंगी। हार की स्थिति में भी उन्हें कांस्य पदक मिलेगा।
CWG 2026 Lovlina Semifinal : यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना का पहला पदक होगा। इससे पहले वह गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में पदक जीतने से चूक गई थीं। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण और एशियन गेम्स में रजत जीतने के बाद अब उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक सुनिश्चित कर अपने शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। उद्घाटन समारोह में लवलीना और ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू भारतीय दल के ध्वजवाहक भी होंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


