
करतारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Illegal Colony in Kartarpur करतारपुर नगर काउंसिल के अधीन आने वाले क्षेत्र में एक कथित अवैध कॉलोनी के निर्माण का मामला एक बार फिर चर्चा में है। आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई और नोटिस जारी होने के बावजूद कॉलोनाइजरों ने दोबारा बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। क्षेत्र में पक्की सड़कों का निर्माण भी किए जाने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि यह कॉलोनी गांव कालवां रोड पर स्थित ऐतिहासिक जंग-ए-आज़ादी स्मारक के पीछे लगभग 5 एकड़ भूमि पर बिना आवश्यक सरकारी मंजूरी (CLU) के विकसित की जा रही है। इससे पहले नगर काउंसिल ने नोटिस जारी कर निर्माण पर कार्रवाई की थी और अवैध निर्माण को ध्वस्त भी किया गया था। प्रशासन ने मौके पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया था, लेकिन आरोप है कि वह बोर्ड भी हटा दिया गया और निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।
Illegal Colony in Kartarpur : मामले में जमीन के स्वामित्व और सौदों को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जमीन के स्वामित्व में बदलाव के बाद कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, एक RTI एक्टिविस्ट ने इस मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है। उनका आरोप है कि पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित खसरा नंबरों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन को शिकायत भी सौंपी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


