
जालंधर, (वीकेंड रिपोर्ट) 16 जुलाई Jalandhar PM Modi Visit Traffic Diversion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई 2026 को जालंधर दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू कर दी है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम के दौरान शहर में इनर एवं आउटर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
एडवाइजरी के अनुसार, लुधियाना, अमृतसर और होशियारपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। वहीं शहर के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, जिससे वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

Jalandhar PM Modi Visit Traffic Diversion
पुलिस द्वारा जारी विस्तृत ट्रैफिक प्लान के अनुसार नेशनल हाईवे, जी.टी. रोड, BSF चौक, किशनपुर चौक, पठानकोट चौक, लम्मा पिंड चौक, PAP चौक, सुरानुसी, 66 फुटी रोड, नकोदर चौक, कपूरथला रोड, वडाला चौक सहित 31 प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन एवं विशेष पुलिस प्रबंध किए गए हैं।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि 17 जुलाई को यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन रूट की जानकारी अवश्य लें, अनावश्यक रूप से वीआईपी रूट पर जाने से बचें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था केवल प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

