
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Rate : जालंधर सराफा एसोसिएशन ने शुक्रवार को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,37,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
वहीं चांदी के दाम भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार चांदी की कीमत 2,29,600 रुपये प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड की गई है। सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग का सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
Gold-Silver Rate : विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की खरीदारी के रुख के आधार पर कीमती धातुओं के भाव में और बदलाव संभव है। ऐसे में जो लोग सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सराफा बाजार में ताजा रेट की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


