
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Stray Dogs Attack on Child : पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में होशियारपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह घटना रविवार देर शाम होशियारपुर के गांव ओहड़पुर-बसी जलाल संपर्क मार्ग पर घटी। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव के रहने वाले प्रवासी मजदूर राम जीवन अपनी पत्नी प्रीति के साथ बसी जलाल गांव के पास धान की रोपाई का काम कर रहे थे। काम के दौरान उन्होंने अपनी बेटी गुनगुन को खेत से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे सुला रखा था।

शाम करीब सात बजे अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए बुरी तरह घायल कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में टांडा के सरकारी अस्पताल लेकर गए।
Stray Dogs Attack on Child : प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


