
चंडीगढ़, 30 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP New Halka Incharge : आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए हलका इंचार्ज नियुक्त किए हैं। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार कादियां, सुजानपुर और पठानकोट विधानसभा क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
पार्टी के फैसले के तहत गुरइकबाल सिंह महल को कादियां विधानसभा क्षेत्र, स्वर्ण सिंह सलारिया को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र और रोहित स्याल को पठानकोट विधानसभा क्षेत्र का नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस
आम आदमी पार्टी ने कहा कि नव-नियुक्त हलका इंचार्ज पार्टी की नीतियों और जनहित योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

AAP New Halka Incharge : पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं
AAP के प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं ने सभी नए हलका इंचार्जों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


