
कनाडा , 16 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)-Indian Style Cart in Canada : कनाडा की गलियों में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक शख्स तीन पहियों वाले ठेले पर ताजी सब्जियां बेचता नजर आया। खास बात यह रही कि वह बिल्कुल भारतीय फेरीवालों की तरह आवाज लगाकर सब्जियां बेच रहा था, लेकिन उसकी पुकार अंग्रेजी में थी।
इंस्टाग्राम पर @mannabanwait नामक यूजर ने वीडियो शेयर किया जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो को देखकर दावा किया जा रहा है कि सब्जी बेचने वाला यह व्यक्ति पंजाब का रहने वाला है। विदेश में भारतीय अंदाज में सब्जी बेचने का यह तरीका लोगों को काफी दिलचस्प लग रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में शख्स काली हुडी, पैंट और जूते पहने दिखाई देता है। उसके ठेले पर आलू, गोभी, टमाटर समेत कई तरह की सब्जियां रखी हुई हैं। वह घंटी बजाते हुए आवाज लगाता है, “फ्रेश आलू, फ्रेश गोबी, फ्रेश टमाटर, फ्रेश वेजिटेबल्स अवेलेबल हियर।”
View this post on Instagram
Indian Style Cart in Canada: वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उसे उत्सुकता से देख रहे हैं। कनाडा में इस तरह घूम-घूमकर जोर से आवाज लगाते हुए सामान बेचना आम बात नहीं है, इसलिए यह वहां के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया।भारत में मोहल्लों और कॉलोनियों में फेरीवालों का इस अंदाज में फल और सब्जियां बेचना बेहद सामान्य है, लेकिन विदेश की सड़कों पर ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसे कहना चाहिए- आलू ले लो, टमाटर ले लो, कांदा ले लो, तब और ज्यादा लोग आकर्षित होंगे।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता।” कई लोगों ने शख्स की मेहनत की तारीफ करते हुए उसे “गुड जॉब” कहा। एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है ये लोग कनाडा को भी इंडिया बना देंगे।” भारतीय अंदाज और विदेशी माहौल का यह अनोखा मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


