
अमृतसर, 16 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Amritsar Dream City Raid : अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में सोमवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस और अमृतसर देहाती पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लैट से एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और करीब 500 ग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के संबंध में खुफिया सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर संदिग्धों का पीछा करते हुए पुलिस टीम अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया।
पूरे इलाके को घेरकर चलाया गया सर्च ऑपरेशन
छापेमारी के दौरान अमृतसर देहाती पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को घेर लिया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
दो युवकों की पहचान, वाहन भी जब्त
पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान सूरजदीप सिंह निवासी शेखपुरा और हरप्रीत सिंह निवासी देवीदासपुरा के रूप में की है। दोनों के वाहनों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Amritsar Dream City Raid : किराएदारों के सत्यापन की भी जांच
पुलिस फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था या नहीं। अधिकारियों का मानना है कि जांच के दौरान कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी यादविंदर सिंह ने बताया कि यह जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस का संयुक्त अभियान था। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अब संभावित नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को मामले में और भी बड़े खुलासों की उम्मीद है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


