
चंडीगढ़, 29 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Court Summer Vacation 2026 : गर्मियों की छुट्टियों के चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला एवं अधीनस्थ अदालतों के कामकाज में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यभर की सेशन अदालतों और निचली अदालतों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
अवकाश के दौरान दीवानी (सिविल) मामलों की नियमित सुनवाई पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि फौजदारी (क्रिमिनल) मामलों की सुनवाई 1 जून से 15 जून तक जारी रहेगी, ताकि जरूरी मामलों का निपटारा किया जा सके।
Court Summer Vacation 2026 : इसके बाद 16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलों की नियमित सुनवाई भी स्थगित रहेगी और अदालतें अवकाश के कारण पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान केवल अत्यंत जरूरी और आपातकालीन मामलों की सुनवाई अवकाशकालीन अदालतों के माध्यम से की जा सकती है।
गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मियों के दौरान अदालतों में अवकाश घोषित किया जाता है, जिससे न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश मिल सके। नियमित कामकाज दोबारा जुलाई महीने से शुरू होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


