
ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Tata Tiago Launch : Tata Motors ने भारत में अपनी लोकप्रिय हैचबैक Tata Tiago के अपडेटेड 2026 वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई टियागो को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इस बार कार के डिजाइन, केबिन, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं।
नई टियागो पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.69 लाख रखी गई है। वहीं CNG मॉडल ₹5.79 लाख और Tiago EV ₹6.99 लाख से शुरू होती है। कंपनी ने बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ऑप्शन भी पेश किया है, जिससे EV की शुरुआती कीमत भी ₹4.69 लाख तक हो जाती है।
नया डिजाइन और प्रीमियम लुक
2026 टियागो फेसलिफ्ट में नया फ्रंट फेसिया, स्लिम LED हेडलैंप्स, रिवाइज्ड बंपर और इंटीग्रेटेड DRLs दिए गए हैं। पेट्रोल और CNG मॉडल में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल मिलती है, जबकि EV वर्जन को EV-स्पेसिफिक क्लोज्ड फ्रंट डिजाइन दिया गया है।
कार में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, नए अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। EV मॉडल में नया Mint Green और पेट्रोल/CNG में Coral Orange कलर उपलब्ध कराया गया है।
Tata Tiago Launch : फीचर से भरपूर नया केबिन
नई Tiago का इंटीरियर पूरी तरह अपडेट किया गया है। इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स, USB Type-C पोर्ट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और 37 कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं।
सेफ्टी पर खास फोकस
कंपनी ने नई टियागो में मजबूत रोल केज और हाई-स्ट्रेंथ मटेरियल का इस्तेमाल बढ़ाया है। लॉन्च के दौरान Tiago CNG का डुअल क्रैश टेस्ट भी दिखाया गया, जिसमें फ्रंट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट शामिल थे।
Tata Tiago Launch : इंजन और बैटरी ऑप्शन
पेट्रोल मॉडल में 1.2 लीटर इंजन दिया गया है, जो 86PS की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं CNG मॉडल 75PS पावर और 96.5Nm टॉर्क देता है। Tiago EV को 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जिसकी रेंज 315 किलोमीटर तक बताई गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


