
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Oakter Mini AC : देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों के लिए सिर्फ पंखे और कूलर अब राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। ऐसे में कई लोग नया एयर कंडीशनर खरीदना चाहते हैं, लेकिन एसी की ज्यादा कीमत और बढ़ते बिजली बिल के डर से पीछे हट जाते हैं। इसी बीच टेक कंपनी Oakter ने कम बजट वाला नया Mini AC लॉन्च किया है, जिसकी कीमत प्रीमियम कूलर के आसपास रखी गई है।
कंपनी ने अपना नया Studio AC 5000 पेश किया है, जो 0.5 टन क्षमता वाला 3-स्टार इन्वर्टर विंडो AC है। इसे खासतौर पर छोटे कमरों, स्टडी रूम, ऑफिस केबिन और स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इस AC की शुरुआती कीमत ₹14,499 + GST रखी गई है। टैक्स जोड़ने के बाद भी इसकी कीमत ₹17,000 से कम रहती है।
सामान्य इन्वर्टर पर भी करेगा काम
इस Mini AC की सबसे खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए भारी-भरकम पावर सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। कंपनी के मुताबिक यह AC घर के साधारण 6A सॉकेट पर आसानी से चल जाता है। इतना ही नहीं, बिजली कटने की स्थिति में यह 1200VA होम इन्वर्टर पर भी काम कर सकता है।
Oakter Mini AC : बिजली की खपत बेहद कम
कंपनी का दावा है कि यह AC केवल 500W बिजली की खपत करता है। यानी 2 घंटे चलाने पर करीब 1 यूनिट बिजली खर्च होगी। इस हिसाब से इसका रनिंग कॉस्ट लगभग ₹4 प्रति घंटा बताया जा रहा है, हालांकि अलग-अलग शहरों में बिजली दरों के अनुसार खर्च बदल सकता है।
फीचर्स भी हैं दमदार
इस Mini AC में एंटी-डस्ट फिल्टर, लो-नॉइज ऑपरेशन और खास CWRC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बाहर पानी टपकने की समस्या को कम करता है। इसके अलावा इसका वजन सिर्फ 22 किलोग्राम रखा गया है, जिससे इसे इंस्टॉल और मेंटेन करना आसान हो जाता है।
वारंटी भी मिलेगी
Oakter Official Website के मुताबिक कंपनी इस Mini AC पर 1 साल की ओवरऑल वारंटी और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दे रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


