
जालंधर, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Elections : जिले में नगर कौंसिल और नगर पंचायत के चुनावों के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 447 नामांकन पत्र योग्य पाए गए है।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)- कम -अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, जालंधर दिव्या पी. ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जिले की 5 नगर कौंसिलों और 2 नगर पंचायतों के 99 वार्डों के लिए कुल 452 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 5 नामांकन पत्र अयोग्य पाए गए।
Jalandhar Municipal Elections : उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल आदमपुर के लिए 53, नगर कौंसिल करतारपुर के लिए 55, नगर कौंसिल नकोदर के लिए 88, नगर कौंसिल नूरमहल के लिए 64 और नगर कौंसिल फिल्लौर के लिए 63 नामांकन पत्र योग्य पाए गए है।
इसी प्रकार नगर पंचायत महितपुर के लिए 63 और नगर पंचायत लोहियाँ खास के लिए 61 नामांकन योग्य पाए गए हैं। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उम्मीदवार 19 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र वापिस ले सकते है। मतदान 26 मई 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 29 मई 2026 को होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


