
जालंधर, 18 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोमवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,61,600 रुपये पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,50,290 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
चांदी के दाम भी लगातार ऊंचाई पर बने हुए हैं। आज चांदी की कीमत 2,76,700 रुपये दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों की चिंता बढ़ गई है।
Gold-Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी
वैश्विक बाजार Comex में सोमवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। सोना 4,547.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 4,561.90 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 27 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,534.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
वहीं Comex पर चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई। चांदी 76.20 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 77.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक यह करीब 2.5 डॉलर टूटकर 75.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में मांग और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोना-चांदी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


