
जालंधर, 7 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- APJ school bomb threat : पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जालंधर से सामने आया है, जहां शहर के मशहूर APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक बीएमसी चौक स्थित स्कूल को धमकी मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया।
स्कूल कैंपस में मचा डर और अफरा-तफरी
धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में डर और दहशत का माहौल बन गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी और पूरे मामले की जानकारी पुलिस व संबंधित एजेंसियों को दी गई।
इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसर की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियां धमकी देने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।
APJ school bomb threat : पंजाब में लगातार बढ़ रही सुरक्षा चिंता
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में लगातार धमाकों और धमकी भरे मामलों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट पर हैं।
मंगलवार शाम सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना ने राज्य में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी थी।
बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों में पंजाब में तीन धमाकों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी है।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
फिलहाल पुलिस इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। स्कूल परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


