
लखनऊ, 5 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया है। बेमौसम भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस प्राकृतिक आपदा में 24 पशुओं की भी जान चली गई, जिससे जन-धन का भारी नुकसान हुआ है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
24 घंटे में मुआवजे का आदेश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
UP Weather Alert : मई में ओले और बारिश से बढ़ी मुसीबत
मई की भीषण गर्मी के बीच अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई इलाकों में बड़े-बड़े ओले गिरने से फसलें और मकान प्रभावित हुए हैं। खुले में रहने वाले लोगों और पशुओं के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर में भी असर
मौसम का यह असर दिल्ली-एनसीआर तक भी पहुंच गया है, जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि से लोग हैरान हैं।
अलर्ट जारी, लोगों से सावधानी की अपील
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे हालात बने रह सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और बिजली के खंभों व तारों से दूरी बनाए रखें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


