
नई दिल्ली, 25 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jio Youth & Gaming Plan : देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नया और किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। खासतौर पर युवाओं और गेमिंग प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस रिचार्ज प्लान को ‘यूथ एंड गेमिंग प्लान’ नाम दिया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में भरपूर डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कई प्रीमियम ओटीटी व एआई सेवाओं का मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है।
459 में मिलेगा 61GB डेटा
Reliance Jio के इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 459 रुपये रखी गई है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी 28 दिनों में कुल 56GB डेटा। इसके अलावा कंपनी की ओर से 5GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जा रहा है, जिससे कुल डेटा बढ़कर 61GB हो जाता है। इसके साथ ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री SMS, पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं, 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ शामिल है।
Google Gemini Pro समेत कई प्रीमियम बेनिफिट्स
Jio Youth & Gaming Plan : इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं। यूजर्स को Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मुफ्त दिया जा रहा है। मनोरंजन और गेमिंग के लिए ग्राहकों को JioGames, FanCode, Snapchat+, JioTV और Jio AI Cloud का फ्री एक्सेस मिलेगा। साथ ही JioHotstar का 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
445 वाला प्लान भी बना आकर्षण
अगर आप ओटीटी कंटेंट ज्यादा देखते हैं, तो Reliance Jio का 445 रुपये वाला प्लान भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें 28 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा, यानी कुल 56GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में Sony LIV, ZEE5, Lionsgate Play, discovery+, Sun NXT, Hoichoi, Chaupal समेत कई प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा Google Gemini Pro और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा है। यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो कम कीमत में ज्यादा डेटा, एंटरटेनमेंट और एआई सुविधाएं चाहते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


