
नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Controversy Mallikarjuna Kharge remarks on PM Modi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित बयान देने का मामला अब और गरमा गया है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। मंगलवार को किरेन रिजिजू और निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत निर्वाचन आयोग पहुंचा और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
भाजपा ने आरोप लगाया कि खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश का अपमान किया है और इस तरह की भाषा लोकतंत्र को कमजोर करती है।
Controversy Mallikarjuna Kharge remarks on PM Modi : रिजिजू ने कहा, “खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।”
भाजपा नेताओं ने कहा कि इस तरह के बयान राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस की ओर से इस मामले में पहले ही सफाई दी जा चुकी है और पार्टी इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रही है। हालांकि, इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


