
जालंधर, 10 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Amrit Vela Nagar Kirtan Jalandhar : जालंधर में खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में एक अनोखी पहल की गई है। इस बार “अमृत वेले नगर कीर्तन” सुबह तड़के 5 बजे आयोजित किया जाएगा, ताकि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
11 अप्रैल को होगा आयोजन
जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को सुबह 5 बजे से नगर कीर्तन शुरू होकर करीब 8 बजे तक संपन्न हो जाएगा। आयोजकों का कहना है कि पहले ऐसे कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती थी, जिससे लोगों को दिक्कत होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार समय में बदलाव किया गया है।
नगर कीर्तन का रूट
नगर कीर्तन गुरुद्वारा दीवान स्थान से शुरू होकर लवकुश चौक, फव्वारा गेट, भगत सिंह चौक, पंज पीर, बिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि चौक होते हुए रेनक बाजार से वापस लवकुश चौक पहुंचकर समाप्त होगा।
Amrit Vela Nagar Kirtan Jalandhar : लोगों से सहयोग की अपील
कमेटी ने सभी संगत से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और इस अनुशासित आयोजन का हिस्सा बनें। आयोजकों का कहना है कि यह नगर कीर्तन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण है।
छात्रों और कामकाजी लोगों को राहत
सुबह के समय आयोजन होने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और नौकरी-पेशा लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही बाजार बंद रहने के कारण व्यापारियों के कामकाज पर भी असर नहीं पड़ेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


