
ओटावा, 9 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Student Visa : Canada सरकार के नए निर्देशों ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। इमिग्रेशन प्रक्रिया को सख्त करते हुए छात्रों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए 21 दिनों की समयसीमा दी गई है। जानकारी के अनुसार, Immigration, Refugees and Citizenship Canada (IRCC) ने कई छात्रों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिसमें उनसे स्टडी परमिट नियमों के पालन की पुष्टि के लिए दस्तावेज मांगे गए हैं। इस कार्रवाई के दायरे में सैकड़ों भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
DLI से लेटर और ट्रांसक्रिप्ट जरूरी
नोटिस के मुताबिक, छात्रों को अपने Designated Learning Institution (DLI) से आधिकारिक पत्र जमा करना होगा, जिसमें उनके वर्तमान नामांकन की पुष्टि हो। इसके अलावा, उन्हें अपने वर्तमान और पूर्व शैक्षणिक संस्थानों के ट्रांसक्रिप्ट भी जमा करने होंगे।
21 दिन में जवाब नहीं तो खतरा
सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा नहीं किए गए, तो छात्रों का अस्थायी निवासी दर्जा (Temporary Resident Status) समाप्त किया जा सकता है।
Canada Student Visa : रिपोर्ट के बाद सख्ती
यह कदम ऑडिटर जनरल की रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रोग्राम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद सरकार ने सख्ती बढ़ाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।
बढ़ी चिंता, उठे सवाल
इमिग्रेशन विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार्रवाई देर से की जा रही है, क्योंकि कई छात्र पहले ही अपने कोर्स पूरे कर चुके हैं। साथ ही, फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्क परमिट हासिल करने के मामलों की भी जांच की मांग उठ रही है। सरकार ने निर्देश दिया है कि संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट हर महीने संसद की संबंधित समिति को सौंपी जाए। इस फैसले ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच अनिश्चितता और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


