
ऊना, 6 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Una Child Abuse : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची को मामूली गलती पर अमानवीय सजा दी गई। बेहड़ाला गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो में बच्ची आरोपी से रहम की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि एक पूर्व सैनिक ने बच्ची के हाथ-पांव बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बच्ची लगातार “अंकल बचा लो” कहकर मदद मांगती रही, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया।
मामूली बात पर क्रूरता की हद
जानकारी के अनुसार, बच्ची ने रास्ते से गुजरते समय एक घर के बाहर लगे पेड़ से अमरूद तोड़ लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले जाकर रस्सी से बांधकर पीटा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
Una Child Abuse : प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई
मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (JJ Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
⚠️TW: SENSITIVE VISUALS
In Una, Himachal Pradesh, a man tied up a young girl with ropes as punishment for picking guavas from his property, He later apologized after the video went viral.
pic.twitter.com/dWxsZORDjm— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 5, 2026
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस पेड़ से बच्ची ने अमरूद तोड़ा था, उसकी शाखाएं सड़क की ओर फैली हुई थीं। बावजूद इसके आरोपी ने कानून अपने हाथ में लेते हुए बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि मानवीय मूल्यों के भी खिलाफ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


