
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Liquor Sale Crowd : शहर में शराब के ठेकों के टूटने के बाद हालात असामान्य हो गए हैं। मिलाप चौक, ज्योति चौक, लम्बा पिंड चौक और किशनपुरा चौक जैसे प्रमुख इलाकों में ठेकों के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थिति ऐसी बन गई है मानो किसी मेले या सेल जैसा माहौल हो, जहां लोग खुलेआम शराब की पेटियां खरीदकर अपने घरों तक ले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ठेके टूटने के बाद शराब सस्ती दरों पर मिलने की खबर तेजी से फैली, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंच रहे हैं। कई लोग एक-दो बोतलों के बजाय पूरी-पूरी पेटियां खरीदते नजर आए। इस दौरान न तो किसी तरह की पाबंदी दिखी और न ही नियमों का पालन होता नजर आया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन ठेकों के पास ही पुलिस चौकियां मौजूद हैं, लेकिन मौके पर पुलिस की सक्रियता नजर नहीं आई। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में हो रही बिक्री पर निगरानी रखना पुलिस और एक्साइज विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन यहां प्रशासन की मौजूदगी लगभग न के बराबर दिखी।
Liquor Sale Crowd : इस घटनाक्रम ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर सरकार शराब बिक्री को नियमों के तहत नियंत्रित करने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह के दृश्य व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


