
नई दिल्ली | 28 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Earth Hour 2026 : जलवायु परिवर्तन से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज ‘Earth Hour 2026’ मनाया जा रहा है। इस खास अभियान के तहत दिल्ली में एक घंटे के लिए प्रतीकात्मक ब्लैकआउट किया जाएगा।
दिल्ली की प्रमुख बिजली कंपनी BSES ने दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली के करीब 54 लाख उपभोक्ताओं और लगभग 2.25 करोड़ लोगों से इस पहल में भाग लेने की अपील की है। कंपनी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने घरों और दफ्तरों की गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें।
इस साल Earth Hour की थीम ‘Give an Hour for Earth’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य केवल एक घंटे के लिए लाइट बंद करना नहीं, बल्कि लोगों की जीवनशैली में पर्यावरण के प्रति जागरूक बदलाव लाना है।
Delhi Blackout : पिछले वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के लोग इस अभियान को लेकर लगातार जागरूक हो रहे हैं। साल 2024 में Earth Hour के दौरान 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 269 मेगावाट तक पहुंच गया। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि बिजली बचत के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
BSES भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई कदम उठा रही है। कंपनी अब तक 13,000 से अधिक रूफटॉप सोलर कनेक्शन स्थापित कर चुकी है और 6,300 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट लगा चुकी है। साथ ही, बिजली सप्लाई में ग्रीन एनर्जी का उपयोग लगातार बढ़ाया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


