
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Electric pressure cooker : देश में LPG संकट के बीच लोगों को रसोई में नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोग अब इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की ओर रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन कुकटॉप तेजी से आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। हालांकि बाजार में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनकी मदद से बिना गैस और इंडक्शन कुकटॉप के भी आसानी से खाना बनाया जा सकता है। इनमें इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर और राइस कुकर प्रमुख विकल्प बनकर सामने आए हैं।
इलेक्ट्रिक कुकर बना नया विकल्प
ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप के अलावा इलेक्ट्रिक कुकर भी उपलब्ध हैं। बिजली से चलने वाले ये उपकरण कम समय में खाना पकाने में मदद करते हैं।

इनमें उपयोगकर्ता आसानी से
- दाल
- सब्जी
- चावल
- सूप
- बिरयानी
- नॉनवेज
जैसे कई प्रकार के व्यंजन बना सकते हैं।
Electric pressure cooker : इलेक्ट्रिक कुकर में इडली भी बन सकती है
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का इस्तेमाल केवल चावल या सब्जी बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें इडली बनाने के लिए अलग स्टैंड लगाया जा सकता है, जिससे आसानी से स्टीम्ड इडली तैयार की जा सकती है।
इस्तेमाल करना है बेहद आसान
इलेक्ट्रिक कुकर पूरी तरह बिजली पर काम करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए केवल प्लग लगाकर स्विच ऑन करना होता है। इसके बाद कुकर अपने निर्धारित तापमान पर खाना पकाने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। इसमें मौजूद कंट्रोलर की मदद से यूजर कुकर को ऑन-ऑफ कर सकते हैं, तापमान सेट कर सकते हैं, अलग-अलग कुकिंग मोड चुन सकते हैं।, अलग-अलग कैपेसिटी में उपलब्ध इलेक्ट्रिक कुकर बाजार में अलग-अलग लीटर कैपेसिटी में उपलब्ध हैं। इसलिए नया कुकर खरीदते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि परिवार के हिसाब से कितने लीटर का कुकर सही रहेगा।
कीमत कितनी है
इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की शुरुआती कीमत करीब ₹1,499 से शुरू होती है। इस रेंज में Pigeon, Bajaj और Blueberry जैसे ब्रांड अपने उत्पाद बेच रहे हैं। कैपेसिटी और फीचर्स बढ़ने के साथ इसकी कीमत भी बढ़ सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


