
टेक डेस्क, 12 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Mobile Price Increase : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की दो बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां OPPO और OnePlus जल्द ही अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 16 मार्च 2026 से दोनों ब्रांड्स अपने कुछ मॉडल्स के दाम बढ़ा सकते हैं।
कंपनियों का कहना है कि यह फैसला बढ़ती कंपोनेंट लागत और सप्लाई चेन की समस्याओं को देखते हुए लिया गया है। यानी आने वाले समय में OPPO और OnePlus के स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Mobile Price Increase : 16 मार्च से लागू हो सकता है नया प्राइस
रिपोर्ट्स के अनुसार OPPO और OnePlus ने संयुक्त बयान में कहा है कि 16 मार्च से कुछ स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव कई बाजारों में लागू हो सकता है, जिसमें भारत भी शामिल है। हालांकि अभी तक कंपनियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन-कौन से मॉडल महंगे होंगे और कीमत कितनी बढ़ेगी। लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है।
OnePlus के फोन 50 हजार से ऊपर
रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15R जैसे स्मार्टफोन्स पर भी इसका असर पड़ सकता है। यह फोन भारत में करीब 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है। इसी तरह OPPO की A सीरीज और K सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
Mobile Price Increase : क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय से RAM, चिपसेट और अन्य हार्डवेयर कंपोनेंट्स की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा सप्लाई चेन की दिक्कतें और बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत भी कंपनियों के लिए चुनौती बन रही हैं।
ग्राहकों पर पड़ेगा असर
अगर यह प्राइस हाइक लागू होती है तो इसका सीधा असर मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। ऐसे में अगर आप OPPO या OnePlus का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 16 मार्च से पहले खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


