
लुधियाना, 11 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ladowal Toll Plaza Free : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान सामने आया है। किसानों ने 14 मार्च से टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाने का फैसला किया है, जिसके चलते टोल प्लाजा एक बार फिर फ्री होने की संभावना जताई जा रही है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि 14 मार्च को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर स्थायी धरना शुरू किया जाएगा।
Ladowal Toll Plaza Free : पहले भी कई बार फ्री हो चुका है टोल
गौरतलब है कि इससे पहले भी किसान संगठनों द्वारा कई बार टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर टोल को फ्री करवाया जा चुका है। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इन मुद्दों को लेकर किसानों का विरोध
दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि बिजली सुधार बिल, मनरेगा और अन्य कई मुद्दे सीधे तौर पर किसानों और मजदूरों को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा राहों रोड से जुड़े मामलों को लेकर भी किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों ने पहले भी कई बार टोल प्लाजा फ्री करवाया, लेकिन इससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब किसानों ने पक्का धरना लगाकर टोल प्लाजा बंद करने का फैसला लिया है।
Ladowal Toll Plaza Free : आगे की रणनीति कमेटी करेगी तय
किसान नेताओं के अनुसार, लाडोवाल टोल प्लाजा को स्थायी रूप से फ्री करना है या नहीं, इसका अंतिम फैसला कमेटी द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल 14 मार्च से टोल प्लाजा पर धरना शुरू किया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
इसके साथ ही किसान नेता डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अवैध माइनिंग के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग भी करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


