
जम्मू-कश्मीर (वीकैंड रिपोर्ट)- Kashmir Vistadome Train : रेल यात्रियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तरी रेलवे ने कश्मीर घाटी में चल रही विस्टाडोम स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। अब यह सेवा 4 मार्च 2026 से 2 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। पहले इन ट्रेनों की अधिसूचित अवधि 3 मार्च 2026 तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 2 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इस विस्तार के दौरान कुल 102 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
किन ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई?
-
ट्रेन संख्या 04688 — बडगाम से श्री माता वैष्णो देवी कटरा
-
ट्रेन संख्या 04687 — श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बडगाम
दोनों ट्रेनें रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में प्रतिदिन संचालित होंगी।
Kashmir Vistadome Train : पर्यटन और श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
विस्टाडोम कोच अपनी बड़ी कांच की खिड़कियों और पारदर्शी छत के लिए प्रसिद्ध हैं, जिससे यात्री कश्मीर घाटी के मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस फैसले से घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मार्ग, ठहराव और समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


