
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Bhagwant Mann Health Update : भगवंत मान इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से बेंगलुरु पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे वहां एक प्राइवेट नेचर केयर सेंटर में प्राकृतिक तरीके से इलाज करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री करीब एक सप्ताह तक वहीं रहकर उपचार लेंगे।
गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के दिन वे संगरूर में कार्यक्रम के दौरान अस्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और उन्होंने मोगा में एक रैली में भी हिस्सा लिया।
CM Bhagwant Mann Health Update : हालांकि, तबीयत दोबारा बिगड़ने पर उन्हें फिर से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बाद में स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने जालंधर और फिरोजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
इन्हीं व्यस्त कार्यक्रमों के बीच अब वे प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉक्टरों की सलाह पर यह कदम उठा रहे हैं ताकि वे पूरी तरह स्वस्थ होकर दोबारा अपने कार्यभार में जुट सकें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


