
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Weather Update : पंजाब में धीरे-धीरे शीत लहर का असर कम होता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार खिली धूप के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि, ठंड का तीखापन कम हुआ है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी बीच IMD Chandigarh (मौसम विभाग) ने आगामी दिनों के लिए नई मौसम अपडेट जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार आज से 10 फरवरी तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि ठंडी हवाएं चलती रह सकती हैं। विभाग का कहना है कि 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम में बदलाव संभव है।
Punjab Weather Update : तापमान के लिहाज से पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में दिन का सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का पीक समय अब गुजर चुका है और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल पश्चिमी हवाओं में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका प्रभाव आगे चलकर महसूस किया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





