
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : मंगलवार को सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद कमोडिटी मार्केट में सकारात्मक माहौल बना है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं पर दिख रहा है। हालिया भारी गिरावट के बाद अब निवेशकों की वापसी से बाजार में तेजी लौटी है।
घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9:15 बजे के आंकड़ों के अनुसार, 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना 4,778 रुपये की तेजी के साथ 1,48,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं 27 फरवरी एक्सपायरी वाली चांदी करीब 21,000 रुपये की उछाल के साथ 2,64,450 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती
कॉमेक्स मार्केट खुलते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना और चांदी मजबूत नजर आए। सोने का भाव बढ़कर 4,840 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि चांदी 83.730 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करती दिखी। जानकारों के मुताबिक, ट्रेड डील से ग्लोबल इकॉनमी को लेकर भरोसा बढ़ा है, जिससे सुरक्षित निवेश विकल्पों में फिर से मांग बढ़ी है।
शहरों में सोने के ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 15,200 से 15,330 रुपये प्रति ग्राम के आसपास दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 13,900 से 14,050 रुपये प्रति ग्राम के दायरे में रहा। 18 कैरेट सोने की कीमतें भी 11,480 से 12,000 रुपये प्रति ग्राम के बीच रहीं।
Gold Silver Price : निवेशकों की नजर आगे की चाल पर
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय संकेत सकारात्मक बने रहते हैं और डॉलर में कमजोरी आती है, तो आने वाले दिनों में सोना-चांदी और मजबूती दिखा सकते हैं। हालांकि उतार-चढ़ाव की संभावना को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





