
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh New Mayor : चंडीगढ़ को आज नया मेयर मिल गया है। गुरुवार को हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार सौरभ जोशी ने जीत दर्ज करते हुए मेयर पद संभाल लिया। सेक्टर-17 स्थित विधानसभा हॉल में सुबह 11 बजे हाथ उठाकर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता नामजद पार्षद डॉ. रमणीक सिंह बेदी ने की।
वोटिंग के दौरान भाजपा के 18 पार्षदों ने सौरभ जोशी के पक्ष में मतदान किया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह को कांग्रेस पार्षदों और एक सांसद को मिलाकर कुल 6 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को पार्टी पार्षदों के 11 वोट हासिल हुए। त्रिकोणीय मुकाबले में बहुमत के दम पर BJP ने बाज़ी मार ली।
Chandigarh New Mayor : राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने का फायदा सीधे तौर पर भाजपा को मिला। तीनों दलों के अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला रोचक बना, लेकिन अंततः भाजपा की रणनीति सफल रही और सौरभ जोशी चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


