
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 24 January 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आय में बढ़ोतरी से खुशी मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का विस्तार होगा और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलने के योग हैं। अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी है। शाम के समय सेहत का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों को आज भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। सफलता थोड़े प्रयासों के बाद मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होने में समय लगेगा, जिससे योजनाओं में बदलाव संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नया काम सीखने या करने का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से खर्च अधिक रहेगा। शुभ कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। घर और बाहर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। बेरोजगारों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पैतृक पक्ष से लाभ के संकेत हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के लिए दिन शुभ और लाभकारी हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। उधार लौटाने का समय है। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी और योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में लाभ के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
Today Horoscope for 24 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहद भाग्यशाली रहेगा। धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर मौके मिलेंगे। प्रबंधन क्षमता से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। दीर्घकालीन निवेश से फायदा हो सकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन किसी नुकसान की भी संभावना है। विवादों से दूर रहें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, पुरानी समस्या उभर सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। नए कार्यों और जिम्मेदारियों के अवसर मिल सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सरकारी क्षेत्र में तनाव संभव है। लेन-देन में सतर्कता रखें। सेहत कमजोर रह सकती है। शाम के समय अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। साहस और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में सकारात्मक बदलाव आएंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। नई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मेहमानों का आगमन संभव है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए करियर और कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अटका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक रिश्तों में संयम रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है।
Today Horoscope for 24 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी है। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। लाभ के मौके बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। शाम को मेहमानों का आगमन संभव है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





