
कनाडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada PR Ban : कनाडा (Canada) में स्थायी निवास (PR) पाने का सपना देख रहे पंजाबियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने वीजा नियमों में बदलाव करते हुए बुजुर्गों के लिए मिलने वाले परमानेंट रेसिडेंस वीजा पर 2028 तक रोक लगाने का फैसला किया है। इस फैसले से हजारों पंजाबी परिवारों को बड़ा झटका लगा है, जो माता-पिता या दादा-दादी को देखभाल के बहाने कनाडा बुलाकर वहां बसाने की योजना बना रहे थे।
यह भी पढ़ें : ADULT वीडियो बनाने वालों को मिल रहा VISA, इंजीनियरों की अटकीं फाइलें
मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा सरकार ने 2026 से 2028 के बीच PR कोटा कम करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत Parents and Grandparents Program (PGP) के नए आवेदनों को फिलहाल रोक दिया गया है। वर्ष 2025 में इस योजना के तहत कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि कनाडा जाने पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई है। बुजुर्ग अभी भी विज़िट वीज़ा या सुपर वीज़ा (Super Visa) के जरिए कनाडा जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : कनाडा में भारतीयों पर मंडराया बड़ा संकट: लाखों देश छोड़ने को हो सकते मजबूर, सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे पंजाबी
Canada PR Ban : सुपर वीज़ा का विकल्प अभी भी खुला
कनाडा सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुपर वीज़ा योजना जारी रहेगी, जिसके तहत बुजुर्ग लगातार 5 साल तक कनाडा में रह सकते हैं। इमिग्रेशन विभाग के अनुसार सिर्फ 2024 में जमा किए गए PR आवेदनों को ही प्रोसेस किया जाएगा। पंजाब से हर साल लाखों बुजुर्ग बच्चों की देखभाल के बहाने कनाडा जाते हैं और बाद में PR हासिल कर वहीं बस जाते थे, लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद यह रास्ता फिलहाल बंद हो गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





