
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Miss Pooja Fake Death News : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका मिस पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर फैली उनकी मौत की अफवाहों पर अब खुद सिंगर ने प्रतिक्रिया दी है। फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट में उनके निधन की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिसे मिस पूजा ने मज़ाकिया अंदाज़ में सिरे से खारिज कर दिया।
मिस पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड फिल्म वेलकम का चर्चित डायलॉग साझा करते हुए लिखा, “अभी हम ज़िंदा हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक रील भी पोस्ट की, जिसमें वह दो अलग-अलग कॉस्ट्यूम में नज़र आईं और फैंस से पूछा कि उन्हें कौन-सा लुक ज़्यादा पसंद है। इस पोस्ट से साफ हो गया कि सिंगर पूरी तरह स्वस्थ हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय भी हैं।
Miss Pooja Fake Death News : दरअसल, फेसबुक पर हरप्रीत सिंह गिल नाम के एक यूज़र ने पोस्ट शेयर कर दावा किया था कि मिस पूजा “गुरु के चरणों में जा विराजे हैं” और वह इस दुनिया में नहीं रहीं। यह पोस्ट गुरुवार को सामने आई और तेजी से वायरल हो गई। इस अफवाह पर प्रतिक्रिया देते हुए मिस पूजा ने उसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “टल जो-टल जो, ऐनी छेती नीं मरदी मैं… हम अभी जिंदा हैं।” साथ ही हंसने वाले इमोजी लगाकर उन्होंने यह साफ कर दिया कि वह इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रहीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


