

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Jalandhar Congress : पंजाब कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। इसकी सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी कर दी गई। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जालंधर शहरी से राजिंदर बेरी और जालंधर देहाती से हरदेव सिंह लाडीशेरोवालिया को फिर से जिम्मेवारी दी गई है। दरअसल दोनों ही चेहरों ने कांग्रेस के लिए काफी काम किया है और कांग्रेस को उम्मीद है कि 2027 में दोआबा की सभी सीटों पर इन चेहरों की मदद से काफी अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। राजिंदर बेरी की जहां शहर और वहीं हरदेव सिंह लाडीशेरोवालिया की देहात में अच्छी पकड़ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



