
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Grape 3 restrictions in delhi : देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण रिकार्ड तोड़ रहा है। सोमवार रात और मंगलवार सुबह तक दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार, बवाना, नरेला, विवेक विहार, पंजाबी बाग, अशोक विहार और आईटीओ जैसे इलाकों में AQI 440 से 460 के बीच रहा, जो गंभीर श्रेणी में आता है। इसी के साथ दिल्ली में ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू हो गई हैं।
Grape 3 restrictions in delhi : ग्रैप 3 में क्या-क्या रोक लगेगी
- ध्वस्तीकरण, गैर जरूरी निर्माण कार्य और पुराने डीजल वाहनों पर रोक
- सीमेंट, बालू जैसे सामानों की ट्रकों से आवाजाही पर रोक लग जाएगी
- बाहरी और दिल्ली के अंदर की डीजल बसों पर भी रोक लग जाएगी
- क्लास 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की इजाजत
- स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक लगेगी
- इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लग जाएगी रोक
- कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह
प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों में सांस सम्बन्धी बिमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


