
थिम्पू (वीकैंड रिपोर्ट) Delhi blast update – दिल्ली कार विस्फोट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इसके साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं बहुत भारी मन से यहाँ आया हूँ। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी को बहुत दुखी किया है। मैं प्रभावित परिवारों का दुःख समझता हूँ।
Delhi blast update आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रात इस घटना की जाँच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियाँ इस साजिश की तह तक जाएँगी। इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
Delhi blast update दिल्ली धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 5 लोगों की पहचान हो गई है।
दिनेश कुमार मिश्रा- बहराइच
मोहसिन- मेरठ
अशोक- अमरोहा, हसनपुर
लोकेश -अमरोहा, हसनपुर
पंकज साहनी- बिहार का रहने वाला था लेकिन कंझावला में रहता था। कैब चालक था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


