
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Dhan Guru Ramdas Sweets encroached the road : भगत सिंह चाैक से प्रताप बाग वाले रोड पर काफी समय से चल रही धन गुरु रामदास स्वीट्स वाले ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। इस हलवाई ने अपने विभिन्न काऊंटर व भटिठ्यां फुटपाथ पर लगाकर ऐसे तामझाम फिट कर दिया है जिससे प्रतीत होता है कि फुटपाथ यहां है ही नहीं। जब भी आप यहां से गुजरेंगे तब आप इस दुकानदार की तरफ से लगाए स्नैक्स, गोल गप्पे के काऊंटरों व समोसे पकाैड़ों की भट्ठियों को सड़क पर लगा पाएंगे।
अब सवाल ये उठता है कि जब बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाता है तो इस दुकानदार पर मेहरबानी क्यों की जाती है। अगर तहबाजारी विभाग अस्थायी कब्जे हटाने के लिए रेहड़ियों पर कार्रवाई करता है तो इस दुकानदार द्वारा किए गए फुटपाथ पर कब्जे को हटाना बहुत जरूरी है। बताया जाता है कि सैटिंग के कारण कार्रवाई नहीं हो रही। इस दुकान के बाहर तो प्रतीत होता है जैसे सड़क दुकान के अंदर आ गई हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


