
कटड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Mata Vaishno Devi Yatra postponed : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात के तौर पर 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा स्थगित कर दी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की आशंका जताई है, इसलिए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। नवरात्रि के दौरान अब तक 1.70 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मौसम सामान्य होने पर यात्रा फिर से शुरू होगी। वहीं अपने एक्स हैंडल में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से कहा है कि वह श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही एक्स हैंडल पर अपडेट लेते रहें ताकि मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर किसी भी तरह की श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
हालांकि, 4 अक्टूबर यानी कि आज मां वैष्णो देवी की यात्रा आम दिनों की तरह सुचारू रहेगी और श्रद्धालु आज शनिवार को बिना किसी परेशानी के अपनी मां वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





