
दुबई (वीकैंड रिपोर्ट)– Asia Cup : एशिया कप में भारत के साथ मैच के दौरान हुए ‘नो हैंडशेक’ विवाद को लेकर पाकिस्तान ने खूब नखरे दिखाए। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को पूरे टूर्नामेंट से हटाने की मांग को लेकर एशिया कप के बहिष्कार तक की धमकी दे डाली। आज पाक की धमकी का फाइनल पता चलेगा कि वो एशिया कप में रहता है या नहीं।
ध्यान रहे एशिया कप में मंगलवार शाम को यूएई के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी थी यह कदम भारत से हार के बाद “हाथ मिलाने को लेकर” हुए विवाद के चलते उठाया गया था। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद होने वाला पाकिस्तान का ट्रेनिंग सेशन तय प्लानिंग के अनुसार ही रहा। PCB ने आधी रात को जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के टूर्नामेंट में बने रहने को लेकर “सलाह-मशविरा जारी है”, जहां पाकिस्तान को बुधवार शाम को यूएई के खिलाफ जीतना जरूरी मुकाबला खेलना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


