
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अमेरिकी संघीय जाँच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय पुलिस के साथ मिलकर एक समन्वित अभियान में सिंडी रोड्रिग्ज सिंह नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। सिंडी रोड्रिग्ज अमेरिका में वांछित थी और उस पर अपने ही छह साल के बेटे की हत्या का आरोप है। एफबीआई ने भारतीय पुलिस और इंटरपोल के साथ मिलकर रोड्रिग्ज को भारत से गिरफ्तार किया। रोड्रिग्ज को अब अमेरिका वापस ले जाया जा रहा है, जहाँ एफबीआई उसे टेक्सास पुलिस को सौंप देगी।
सिंडी के खिलाफ टेक्सास में ही मामला दर्ज किया गया है। रोड्रिग्ज सिंह के खिलाफ दो वारंट है। उस पर मुकदमे से बचने के लिए गैरकानूनी तरीके से भागने का संघीय वारंट और 10 साल से कम उम्र के व्यक्ति की हत्या के लिए टेक्सास राज्य का एक और वारंट जारी है। रोड्रिग्ज पर आरोप है कि वह अपने बच्चे नोएल रोड्रिग्ज अल्वारेज की हत्या करने के बाद अमेरिका से भाग गई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





