
Airtel Network (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आप एयरटेल यूजर्स में से एक हैं तो हो सकता है कि आपको पिछले कुछ घंटों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होगा। इसी की जानकारी एयरटेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की और कहा कि इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा।
आपको बता दें कि देश के कई इलाकों से नेटवर्क को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं, क्योंकि लोगों को वॉयस कॉल और अन्य सेवाओं में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ ही फोन में इंटरनेट सही से काम कर रहा है। आपको बता दें कि डाउन डिटेक्टर के अनुसार, जयपुर, कानपुर, अहमदाबाद, मुंबई, सूरत, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में एयरटेल के ग्राहकों को नेटवर्क और इंटरनेट की समस्याएं आ रही है।
Airtel Network Complaints: 3500 शिकायतें की गईं दर्ज
अभी तक यानि 18 अगस्त 2025 को शाम तक सेवा बाधित होने की कुछ 3,500 से ज्यादा रिपोर्ट आ चुकी हैं। वहीं, इनमें से कुछ 68 फीसदी यूजर्स ने फोन कॉल्स से संबंधित शिकायतें दी हैं। कुछ यूजर्स की शिकायत है कि 5G प्लान होने के बावजूद 4G नेटवर्क पर डेटा कटौती हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि शहरी इलाकों में रहने के बावजूद जहां कवरेज सामान्य रूस से स्थिर है वहां भी कमजोर नेटवर्क का सामना करना पड़ रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


