

जालंधर (विकैंड रिपोर्ट) Full dress rehearsal Independence Day : 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत बुधवार को जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह की सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया ताकि मुख्य कार्यक्रम के दौरान कोई कमी न रह जाए।
Full dress rehearsal Independence Day : डिप्टी कमिश्नर ने परेड का निरीक्षण किया और परेड कमांडर सरवनजीत सिंह के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में आई.टी.बी.पी., पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होमगार्ड, पंजाब बटालियन एन.सी.सी. लड़के पंजाब बटालियन एन.सी.सी.लड़कियां और सी.आर.पी.एफ. का बैंड शामिल था।
रिहर्सल के बाद, डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित सिविल एवं जिला पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और जिला स्तरीय समारोह के उचित संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध मुख्य अतिथि के तौर पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग सहित सभी उचित प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Full dress rehearsal Independence Day : डा.अग्रवाल ने यह भी बताया कि जिला स्तरीय समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली हस्तियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, डी.सी.पी. नरेश डोगरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अमनिंदर कौर बराड़, सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकीलन आर, एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम शायरी मल्होत्रा, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम सुमनदीप कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


