
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)– Kargil Victory Day : आज कारगिल विजय दिवस है। पूरा देश आज भारतीय सेना के शाैर्य को सलाम कर रहा है। कारगिल युद्ध केवल एक युद्ध नहीं था, वो साहस, समर्पण और देशभक्ति का अनमोल परिचायक था। उन वीर सपूतों को सलाम, जिन्होंने अपने प्राण देकर तिरंगे की शान बढ़ाई। सन् 1999 में इस तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच 3 महीने तक चले युद्ध का अंत हुआ था। इसमें भारत की विजय हुई थी। कारगिल युद्ध मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला था।
कारगिल की लड़ाई में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। यह युद्ध ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ा गया था, जहां तापमान -10°C से -20°C तक गिरता था। 26 जुलाई- को आधिकारिक तौर पर कारगिल युद्ध की समाप्ति हुई थी। इस जंग में भारतीय सैनिकों की गौरवपूर्ण जीत और देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





