
माले (मालदीव) (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज ब्रिटेन से मालदीव पहुँचे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजू के निमंत्रण पर मालदीव पहुँचे हैं। यह प्रधानमंत्री की मालदीव की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की यह मालदीव यात्रा राष्ट्रपति मोइजू के मालदीव में सत्ता संभालने के बाद किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइजू ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
इस दौरान, मालदीव के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा मंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पहुँचे। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की पिछली मालदीव यात्रा जून 2019 में हुई थी।
भारत की कूटनीति ने चीन और पाकिस्तान को एक साथ बड़ा झटका दिया है। पीएम मोदी का मालदीव में यह स्वागत चीन और पाकिस्तान के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। क्योंकि इससे पहले एक समय वह भी था जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने चुनाव जीता था तो वह भारत के धुर विरोधी बन गए थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


