
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी घमासान मच गया है। इस घमासान के बीच संसद भवन में राजनाथ सिंह के चैंबर में अहम बैठक चल रही है। बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा अमित शाह, एस जयशंकर, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित हैं। वहीं, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उपराष्ट्रपति के इस्तीफ़े पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा, “इस्तीफ़े का कारण सिर्फ़ उन्हें (उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ को) ही पता है। हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। या तो सरकार को इसकी जानकारी है या उन्हें ख़ुद। यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह उनका इस्तीफ़ा स्वीकार करती है या नहीं।”
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “ये बहुत ही चौंकाने वाला है, मैं उनसे अनुरोध करूंगा कि वह फिर से विचार करें, वह संसदीय ज्ञान के घनी थे और किसानों के आवाज उठाने वाले थे, ये संसदीय इतिहास का काला दिन है जब एक उपराष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहे हैं।” उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ आज राज्यसभा नहीं आएंगे। सूत्रों का कहना है कि वो विदाई भाषण भी नहीं देंगे। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


