
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Beggar free Punjab : महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भिखारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी पंजाब को भिखारी मुक्त राज्य बनाएगी। भिखारियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2 दिनों में 40 से ज़्यादा बच्चों को बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 महीनों में 367 बच्चों को बचाया गया है।
183 बच्चों को भीख मांगने से हटाकर स्कूलों में दाखिला दिलाया गया है, 13 बच्चों को आंगनवाड़ी और 17 बच्चों को बाल गृहों में भेजा गया है। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 350 बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। दरअसल पंजाब में भिखारियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सरकार के निर्देशों पर इन्हें हिरासत में लेना शुरू कर दिया गया है। अब भिखारियों तथा उनके साथ भीख मांगने वाले बच्चों को डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





