

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Supreme Court : फिल्म उदयपुर फाइल्स पर फिलहाल रोक नहीं लगेगी। सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा तक इस फिल्म पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है जिसमें मांग की गई थी कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) को रिलीज़ न किया जाए।
याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए, न्यायालय की एक अवकाश पीठ ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय पहले ही फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगा चुका है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई जिसमें मांग की गई कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को रिलीज न किया जाए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका को खारिज कर दिया कि दिल्ली हाई कोर्ट पहले से ही फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


