
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Monika Kapoor in CBI custody : सीबीआई कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से भारत ला रही है। 25 साल से अधिक समय तक भगोड़ा रहने के बाद, वह अब भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त में आ गई है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। सीबीआई ने कथित आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर को अमेरिका से हिरासत में ले लिया है। इसे भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
मोनिका कपूर 1999 में कथित धोखाधड़ी के बाद अमेरिका भाग गई थी। उस पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर ज्वेलरी व्यवसाय के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए, जिनका इस्तेमाल भारतीय सरकार से कच्चे माल के शुल्क-मुक्त आयात के लाइसेंस लेने में किया गया। इस कथित धोखाधड़ी से भारतीय राजस्व को 6.79 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.7 करोड़ रुपये) से अधिक का नुकसान हुआ था। मोनिका कपूर दिल्ली की ओवरसीज नाम की फर्म की मालकिन है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





