

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : माडल टाऊन के डॉ. आंबेडकर नगर इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जब उनके घर की छत अचानक गिर गई। हादसे के समय परिवार गहरी नींद में था। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिवार को मलबे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पुनर्वास सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


